एमजे अकबर ने 23 साल पहले मेरे साथ भी किया था रेप..

नई दिल्ली। अमेरिका में रहने वाली भारतीय मूल की पत्रकार पल्लवी गोगोई का दावा है कि पूर्व पत्रकार एमजे अकबर ने 23 साल पहले उनके साथ भी बलात्‍कार किया था। पल्लवी गोगोई ने ‘वॉशिंगटन पोस्ट’ अखबार में एक कॉलम लिखकर पूरी घटना का खुलासा किया है। गोगोई ने ‘वॉशिंगटन पोस्ट’ में लिखा है कि अकबर एक उम्‍दा पत्रकार थे लेकिन उन्‍होंने अपने ओहदे का इस्‍तेमाल मेरा शिकार करने में किया। बात 23 साल पहले की है जिसे उन्‍होंने दबाकर रखा था लेकिन उन्‍हें जब दो हफ्ते पहले अकबर के ऊपर भारत में लगाए गए आरोपों का पता चला तो उनका सिर घूमने लगा और उन्‍होंने भारत में अपने दो सबसे करीबी दोस्‍तों को फोन किया, जो बरसों पहले उनके साथ घटी घटना के राज़दार थे। उन्‍होंने अपने पति को भी अपने साथ हुए हादसे के बारे में बताया था।

पल्लवी के मुताबिक ये बातें तब की है, जब अकबर एशियन एज के संपादक हुआ करते थे और उसकी उम्र मात्र 22 वर्ष थी। उधर, अकबर के वकील ने इन सब आरोपों को झूठा करार दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *