दागी गायत्री प्रजापति पर एक महिला ने लगाया रेप का आरोप

लखनऊ। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी अखिलेश सरकार के सबसे विवादित मंत्री गायत्री प्रजापति पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि गायत्री प्रजापति पिछले तीन सालों से उसकी कुछ तस्वीरों को वायरल करने का डर दिखाकर उसका बलात्कार कर रहा है। महिला के मुताबिक अशोक तिवारी नाम के एक ब्यक्ति ने उसकी मुलाकात तीन साल पहले गायत्री प्रजापति से कराई थी इसके बाद उसे नशीली चाय पिलाकर उसके साथ यौन संबंध बनाये गए। इस दौरान उसकी अश्लील तस्वीरें भी खींची गईं। इसके बाद मंत्री गायत्री प्रजापति उसे ब्लैकमेल करके आये दिन बलात्कार करने लगा। अशोक तिवारी को गायत्री प्रजापति का करीबी बताया जा रहा है।

पीड़ित महिला मूलरूप से चित्रकूट की रहने वाली है और सामाजिक कार्यकर्ता है। महिला के मुताबिक मंत्री गायत्री प्रजापति ने उसकी 17 साल की नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़ की और विरोध करने पर मंत्री ने महिला की पिटाई की और उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत डीजीपी कार्यालय में की है लेकिन मंत्री होने के चलते गायत्री प्रजापति के खिलाफ पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *