पूर्व राष्ट्रपति ‘भारत रत्न’ अब्दुल कलाम का निधन

नई दिल्ली। भारत के 11वें राष्ट्रपति ‘भारत रत्न’ अब्दुल कलाम का निधन हो गया है। पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम शाम करीब साढ़े छह बजे भारतीय प्रबंधन संस्थान शिलॉन्ग में एक व्याख्यान के दौरान गिर पड़े और उन्हें तुरंत गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मृत्यु हो गई।

डॉ. कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम् कस्बे में एक मध्यमवर्गीय तमिल परिवार में हुआ था। ‘मिसाइल मैन’ के नाम से मशहूर अब्दुल कलाम भारत के जाने-माने मिसाइल वैज्ञानिक थे और वे 2002 से 2007 तक भारत के राष्ट्रपति रहे।

भारत सरकार ने उनके निधन पर सात दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *