मुलायम के करीबी को राज्यसभा भेजने पर पूर्व मंत्री ने उठाया सवाल

लखनऊ। कुछ महीने पहले MLC पद से इस्तीफा देकर भाजपा ज्वाइन करने वाले अशोक वाजपेयी को राज्यसभा का टिकट देने के फैसले पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आई.पी. सिंह ने सवाल उठाया है। पार्टी के इस फैसले के बाद आई.पी. सिंह ने एक ट्वीट के जरिए कहा है कि “6 माह पूर्व भाजपा में शामिल हुए 75 वर्षीय सपाई अशोक बाजपेयी को भाजपा के 100 कार्यकर्ता भी नही पहचानते है लेकिन एक नेता अपने राजनीतिक लाभ के लिए इन्हें राज्यसभा भेजने में सफल हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मा0 लक्ष्मीकान्त बाजपेयी जी के साथ एक बार फिर से अन्याय हुआ.”

अशोक वाजपेयी को सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का बेहद करीबी कहा जाता है। अशोक वाजपेयी कुछ महीने पहले सपा में मुलायम सिंह यादव की उपेक्षा के चलते MLC पद से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुए हैं। यूपी के हरदोई ज‍िले के रहने वाले अशोक बाजपेई सपा सरकार में कृषि मंत्री, उच्च शिक्षा मंत्री, माध्यमिक शिक्षा मंत्री और धर्मार्थ कार्य मंत्री रह‍ चुके हैं।

BJP list1-llBJP ..list-ll

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *