मुलायम-मूर्ख, रामगोपाल-नपुंसक, अमर-दलाल, अखिलेश-झूठ्ठा और गायत्री-गरीब

देश के सबसे बड़े राजनीतिक घराने में जारी घमासान से कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां निकल कर सामने आई हैं। सबसे पहले हम बात करते हैं सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के बारे में. मुलायम सिंह यादव किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं लेकिन अब उनके बारे में एक नई जानकारी सामने आई है। मुलायम सिंह के चचेरे भाई प्रो0 रामगोपाल यादव ने मुलायम सिंह को मूर्ख बताया है। हालांकि मुलायम सिंह यूपी के ही नहीं देश के बहुत बड़े नेता हैं और समाजवादी पार्टी के मुखिया भी हैं।

और आइये अब बात करते हैं प्रो0 राम गोपाल यादव की. प्रो0 राम गोपाल यादव इस समय खूब चर्चा में हैं। सोशल मीडिया में ऐसा कहा जा रहा है कि यूपी सीएम अखिलेश यादव का हर निर्णय रामगोपाल की सहमति के बाद होता है। वैसे तो राम गोपाल यादव राज्य सभा सांसद के साथ-साथ यूपी के बड़े नेता हैं लेकिन रामगोपाल के बारे में नई जानकारी यह मिली है कि वे नपुंसक हैं। यादव परिवार में घमासान की वजह माने जा रहे अमर सिंह ने यह जानकारी सार्वजनिक की है।

और आइये अब बात करते हैं अमर सिंह की. वैसे तो अमर सिंह के बारे में पूरा देश जानता है लेकिन अब अमर सिंह सर्टिफायड दलाल हो गए हैं। इसका सर्टिफिकेट दिया है देश के सबसे बड़े सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने।

और आइये अब बात करते हैं यूपी के युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की. अखिलेश यादव को एक ईमानदार मुख्यमंत्री के साथ-साथ संस्कारी पुत्र भी कहा जाता है। अखिलेश यादव के बारे में कहा जाता है कि वे कभी झूठ नहीं बोलते हैं और झूठ बोलने वालों से सख्त नफ़रत करते हैं लेकिन अब उनके बारे में भी नई जानकारी सामने आई है। और यह जानकारी सार्वजनिक की है उनके चाचा और समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने। शिवपाल यादव के मुताबिक अखिलेश झूठ्ठा हैं यानि की झूठ बोलते हैं।

और अंत में आइये अब बात करते हैं बीपीएल से बीएमडब्लू का सफर तय करने वाले गायत्री प्रजापति की। गायत्री प्रजापति के बारे में बताया जाता है कि उनके और उनके परिजनों के पास 1000 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। गायत्री प्रजापति पर 3.5 लाख करोड़ रूपये के खनन घोटाले का आरोप है लेकिन अब गायत्री प्रजापति के बारे में एक नई जानकारी सामने आई है। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने गायत्री प्रजापति को गरीब बताया है।

फिलहाल हम तो यही कहेगें कि मुलायम सिंह मूर्ख हो सकते हैं, रामगोपाल यादव नपुंसक हो सकते हैं, अमर सिंह दलाल हो सकते है, अखिलेश यादव झूठ्ठा हो सकते हैं लेकिन 1000 करोड़ की हैसियत वाले गायत्री प्रजापति गरीब नहीं हो सकते।

(ख़बर अब तक के एडीटर इन चीफ बीके सिंह के एफबी वॉल से.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *