पीएनबी घोटाले के मास्टर माइंड पर बड़ा खुलासाः जब धंधा बेरोक-टोक सरपट दौड़ रहा था तो यह कहानी क्यों कर गए मेहुल भाई

बी.के. सिंह। पीएनबी घोटाले के मास्टर माइंड कहे जाने वाले गीतांजलि ज्वेल्स के मालिक मेहुल चौकसी इन दिनों अख़बार, टीवी और सोशल मीडिया में खूब छाये हुए हैं। हालांकि मेहुल चौकसी का यह कांड कुछ लोगों के गले नहीं उतर रहा है। मेहुल भाई के धंधे को करीब से जानने वाले यह कह रहे हैं कि जरूर इस पूरे कांड के पीछे कोई गहरा रहस्य छूपा हुआ है। ‘ख़बर अब तक’ पहले ही मेहुल चौकसी की गीतांजलि ज्वेल्स के काले कारनामों पर बड़ा खुलासा कर चुका है। आप नीचे लिंक पर क्लिक करके हमारे खुलासे का महत्वपूर्ण भाग देख सकते हैं।

https://youtu.be/cHpVcO72rT0

यह खुलासा नोटबंदी के पहले का है। इस खुलासे से साफ है कि नोटबंदी के पहले मेहुल चौकसी का काला धंधा सरपट दौड़ रहा था। बड़े-बड़े नेता और नौकरशाह उनके इस धंधे के लाभार्थी थे। नोटबंदी के दौरान भी मेहुल चौकसी खूब चर्चा में थे। बताया जा रहा है कि नोटबंदी के दौरान नीरव मोदी और मेहुल चौकसी ने खूब माल कमाया। फिलहाल नीरव मोदी और मेहुल चौकसी से जुड़ी कुछ एक्सक्लूसिव जानकारी हमारे हाथ लगी है। बहुत जल्द हम इस रहस्य से पर्दा हटाने का प्रयास करेगें।

हमारे फेसबुक पेज को Like करने के लिए निचे लिंक पर क्लिक करें..
https://www.facebook.com/khabarabtaklive/

हमारे youtube चैनल को subscribe करने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें..
https://www.youtube.com/c/KhabarAbTak

हमें twitter पर फालो करने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें..
https://twitter.com/Khabarabtaklive

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *