‘आप’ का पोल खोल अभियानः इस गंदगी की सफाई BJP की MCD के जिम्मे है..

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की ओर से दिल्ली नगर निगम के सभी 272 वार्डों में पोल खोल अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बीजेपी शासित एमसीडी की नाकामी के बारे में लोगों को बता रहे हैं तथा जहां-जहां भी कचरा पड़ा होता है वहां एक स्टिकर लगाकर जनता को यह बता रहे हैं कि इस कचरे को उठाने की जिम्मेदारी बीजेपी शासित नगर निगम की है लेकिन वो अपना काम नहीं कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी के इस अभियान को दिल्ली की जनता का भी समर्थन मिल रहा है। लोग सोशल मीडिया में इस तरह की तमाम तस्वीरें खूब शेयर कर रहे हैं।

aap 2

आम आदमी पार्टी के दिल्ली संयोजक दिलीप पांडे का कहना है कि दिल्ली में साफ़-सफ़ाई की जिम्मेदारी बीजेपी शासित एमसीडी की है जो वो नहीं कर रहे हैं। नगर निगम एक्ट 1957 में यह साफ़-साफ़ लिखा है कि राजधानी में साफ़-सफ़ाई का ज़िम्मा नगर निगम का संवैधानिक दायित्व है और उसकी जवाबदेही भी, बावजूद इसके नगर निगम में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी अपनी गंदी राजनीति के लिए दिल्ली के लोगों को कूड़े-करकट के बीच रहने पर मजबूर कर रही है। यह बड़े शर्म की बात है कि आज देश की राजधानी दिल्ली में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं जिसकी वजह से चिकगुनिया और डेंगू जैसी बीमारियां भी पनप रही है। इस तरह की बीमारियों की रोकथाम ना करते हुए दिल्ली की जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करके भारतीय जनता पार्टी अपनी राजनीति चमकाने के लिए राजधानी से कूड़ा नहीं उठवा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *